आप कहते हैं कि कोई मार्ग नहीं है, कोई पाथ नहीं है।
लेकिन आपकी बातों से एक मार्ग पैदा हो रहा है। ये कहना है कुछ लोगों का।
हां मार्ग पैदा हो सकता है लेकिन एक इंटेंशनल और एक अनइटेंशनल मार्ग में
डिफरेंस होता है तो क्या मार्ग पैदा हो रहा है? मार्ग पैदा हो रहा है
बिल्डिंग और डिस्ट्रक्शन का
कि ऐसा लगता है कि जो पहले से सेंस ऑफ मी है ऑलरेडी बिल्ट है वहां
उसी के एक्सपीरियंस की बात की जाती है क्या है कैसे महसूस करता है कैसे पैदा
होता है कैसे लाइफ में जो सेंस ऑफ मी है मैं है वह चलता रहता है
और फिर सडनली उसी को ब्रेक किया जाता है।
तो यह भी एक मार्ग की तरह दिख रहा है।
जैसे और तमाम मार्गों का जन्म हुआ या किया गया वैसे ये भी लग रहा है।
एक्चुअली जो सेंस ऑफ मी है वो बिना किसी मार के रह ही नहीं सकता।
असंभव है।
कुछ भी कहा जाए, कुछ भी बोला जाए, उसमें कुछ ना कुछ इसी तरह की चीजें अपने आप पैदा होंगी।
क्यों? क्योंकि जो सेंस ऑफ मी है वो कहीं पहुंचना चाहता है।
जो कोई भी कहीं पहुंचना चाहता है उसको तो मार्ग चाहिए।
तो सोचो यहां भी जो इक्विलिब्रियम टॉक में हम लोग बातें करते हैं उसमें भी
कुछ लोगों के ब्रेन में यह एक पाथ पैदा हो रहा है
कि पहले कुछ निर्माण किया जाता है बिल्ड किया
जाता है ह्यूमन एक्सपीरियंस को
और फिर सडनली कहा जाता है कि एक्चुअली वहां नहीं है।
तो जो बिल्डिंग बन रही होती है वो डिस्ट्रॉय होती है।
एक बातचीत करने का तरीका है।
कुछ ना कुछ तो तरीका होगा ही बातचीत का।
तो जो सुनने वाला है जो सेंस ऑफ मी है उसको कोई ना कोई मार्ग वहां दिखेगा ही दिखेगा।
उसमें कुछ किया नहीं जा सकता।
अगर किसी को उसमें कोई पाथ दिखता है तो लेकिन कोई पाथ नहीं है।
क्यों? क्योंकि कहीं पहुंचना नहीं है।
जहां आप बैठे हो यही सोर्स है। यही डेस्टिनेशन है।
सोर्स और डेस्टिनेशन के बीच कौन है? आप हो।
आप ही मार्ग हो। आप ही पाथ हो।
क्योंकि जो सेंस ऑफ मी है उसे लगता है कि कोई सोर्स है क्योंकि सोर्स है तो कोई ना कोई डेस्टिनेशन होगा।
डेस्टिनेशन है तो वहां पर तो पहुंचना ही है।
तो जो सेंस ऑफ मी है
वो एक नकली मैं है।
यह कहा जा सकता है। बट उसमें प्रॉब्लम है।
प्रॉब्लम यह है कि अगर वो नकली है तो असली माय कौन है।
इसीलिए जितने भी स्पिरिचुअल पाथ है उसमें बहुत जगह ऐसा देखने को मिलता है जहां वह कहते हैं कि आप अपने नकली मैं के भाव में फंसे हुए हैं।
जब उन नकली मैं का मैट्रिक्स टूटेगा तेिस्म टूटेगा
तो जो रह जाएगा वो असली मैं है। लेकिन एक कसेप्चुअल बात है।
क्यों? क्योंकि जो असली आई है वो नहीं है तो फिर क्या है?
क्योंकि उसको अगर इलुजन कह दिया गया नकली कह दिया गया या अपीयरेंस कह दिया गया या कह दिया गया
वो है ही नहीं तो जब वो नहीं होता तो क्या होता है?
तो असली मैं होता है द रियल आई
ये जो बात है ये कंसेप्चुअल बात है
और ये मेंटली समझने के लिए ठीक है
कोई कह सकता है कि हां जब नकली मैं नहीं होता तो असली मैं होता है।
लेकिन उसमें और कांसेप्ट पैदा होते हैं फिर कि जब इक्विलिब्रियम हर जगह है और असली
में रह जाता है तो इसका मतलब मेरा जो असली नेचर है वही हर जगह है।
तो मैं ही हर जगह हूं। मैं ही सब कुछ हूं।
यह कासेप्ट के लेवल पर कोई इस नकली मैं और असली मैं से वहां पहुंच सकता है।
और इसीलिए कई बार आप लोगों को या पास्ट में मैंने भी देखा है बहुत सारे लोग ऐसी
बातें करते थे। आज भी करते होंगे कि मैं ही सब कुछ हूं।
मैं ही पेड़ हूं। मैं ही आकाश हूं।
मैं ही मैं इसके अलावा कुछ नहीं है।
वो इसी लॉजिक से कहते हैं।
लेकिन ये कॉनसेप्चुअल बात है। लेकिन हो सकता है किसी को एक्सपीरियंस हो।
एक्सपेंडेड सेंस ऑफ मी का एक्सपीरियंस हो
तो वो केवल एक्सपेंडेड एक्सपीरियंस है।
तो दोनों ही लेवल पे चाहे वो मेंटल लेवल पे आप इस कंक्लूजन पर पहुंच रहे हैं कि मैं ही मैं चारों तरफ है। मैं के सिवा कुछ नहीं है।
या कोई एक्सपीरियंस है।
दोनों ही मैसेज ऑफ़ इक्विलिब्रियम में नहीं है।
केवल कंसेप्चुअल बात है कि अगर नकली मैं नहीं रहता तो असली मैं रहता होगा।
और उससे एक भटक पैदा होती है कि मुझे असली मैं तक पहुंचना है।
किसे पहुंचना है?
नकली मैं को क्या नकली मैं कभी असली मैं के पास पहुंच सकता है?
क्या नकली चीज असली के पास पहुंच सकते हैं।
पहुंचेगी भी तो कैसे पहचानेगी? कैसे जानेगी कि वो तो नकली है।
जो नकली मैं है उसके पास कुछ तो असली होना चाहिए असली को पहचानने के लिए।
इसलिए जो नकली में और असली में है वो केवल और केवल एक आध्यात्मिक स्पिरिचुअल इंटेलेक्चुअलिटी है।
अगर उस बात को माना भी जाए तो कभी भी नकली मैं जिसको नकली मैं माना जाता है वो कभी भी असली मैं
को पहचान नहीं सकती, जान नहीं सकती क्योंकि वो तो नकली है। उसकी डेफिनेशन ही नकली है। फेक कहा जा रहा है फेक है।
असली ही तो असली को पहचानेगा। नकली असली को कैसे पहचान सकता है?
एक्चुअली जो बात कही गई है पूरी उसी में थोड़ा सा चेंज है।
मैसेज ऑफ इक्विलिब्रियम में यह पूरी की पूरी बात जो स्पिरिचुअलिटी में
है उसमें थोड़ा सा चेंज ये है कि जो नकली में है असली मैं को पहचानता नहीं है।
जो नकली में है वो डिस्ट्रॉय हो जाता है। खत्म हो जाता है।
तो जो रह जाता है वो ना तो नकली होता है ना तो असली होता है।
क्योंकि असली पैदा ही तभी होता है जब नकली पैदा होता है।
हमेशा वह दो में चलता है।
जैसे ही जो जिसे नकली में कहा जा रहा है पैदा होगा
वैसे ही कहीं दूर कहा है कोई नहीं जानता
एक असली में पैदा हो जाएगा
और उसके बीच का वही एक रास्ता बन जाएगा
और वही ये सीखेंगे जब तक रास्ता है तब तक सीखेंगे।
कोई रास्ता नहीं है।
कोई सीकिंग नहीं है।
कोई कोई सीकर नहीं है। कोई खोजने वाला नहीं है।
कोई नकलीमय नहीं है।
वहां जो आप लोग बैठे हो वहां क्या एक्सपीरियंस हो रहा है।
यहां नहीं पता है।
लेकिन इतना तो मैं जानता ही हूं कि एक
सेंस ऑफ मी का एक्सपीरियंस ब्रेन के लेवल पे और वैसे कैसे होता है।
लेकिन कोई सेंस ऑफ मी नहीं है वहां।
केवल और केवल एक अनुभव वहां पैदा हो रहा होगा।
वहीं बैठने का अनुभव पैदा हो रहा होगा।
यहां जो बोला जा रहा है उसे सुनने का अनुभव वहां पैदा हो रहा होगा।
अगर उस अनुभव में कोई भी ओनरशिप है
तो वही पर्सनल एक्सपीरियंस है और वो पर्सनल एक्सपीरियंस
एक नकली एक्सपीरियंस है।
वह कभी भी किसी असली एक्सपीरियंस में कन्वर्ट नहीं होगा।
केवल एक ही एक्सपीरियंस है इस पूरे
यूनिवर्स में और सृष्ट में वो है आपका एक्सपीरियंस।
कुछ भी जो भी आप एक्सपीरियंस करते हैं।
उसके अलावा कोई एक्सपीरियंस नहीं है।
अगर आप कॉन्शियस हैं तो आप कॉन्शियस हैं।
आप 100% कभी नहीं जान सकते कि जो सामने वाला है वो कॉन्शियस है या नहीं है। वो रिस्पांस दे रहा है।
जिनके साथ आप रहते हैं फ़ैमिली में, ऑफिस में या कहीं भी एयरपोर्ट पे आप खड़े हैं और जो लोगों को देख रहे हैं कि देखो कैसे
कॉन्शियसली वो डिसीजन ले रहे हैं, मूव कर रहे हैं वो।
वो इसीलिए आपको दिखता है वहां क्योंकि आप कॉनशियस हो।
आप अवेयर हो।
क्योंकि आपके अंदर अवेयरनेस है। वो जो अवेयरनेस है वही एक्सपीरियंस है।
आप अवेयर हो कि आप किसी एयरपोर्ट पे खड़े हो।
जो अवेयरनेस है वही सेपरेशन है।
जो अवेयरनेस है वही अलगाव है जो सब्जेक्ट को पैदा कर रहा है।
क्योंकि आप कॉन्शियस हो, अवेयर हो या कॉन्शियसनेस और अवेयरनेस दोनों सिनोनिमस है। एक ही जैसा मैं यूज कर रहा हूं। हो
सकता है उसकी थोड़ी सी मीनिंग डिक्शनरी में या स्पिरिचुअल उसमें अलग-अलग हो।
कॉन्शियस होना मतलब अवेयर होना है।
एक ही अवेयरनेस है वो है सेल्फ अवेयरनेस। आप सेल्फ अवेयर हो।
जो भी सेल्फ अवेयर है वह एक सेपरेशन है।
वही सेपरेशन एक्सपीरियंस है। वही सेपरेशन आप हो।
जब आप कहा जाता है कि आप हो वो कोई इंफॉर्मेशन नहीं है।
कोई डाटा नहीं है कि आपने कोई डाटा कलेक्ट कर रखा है। इंफॉर्मेशन कलेक्ट कर रखा है।
इसलिए आप हो। जो कंडीशनिंग है वो ब्रेन की होती है।
कंडीशनिंग जो है वो बॉडी की होती है। जो भी कंडीशनिंग हो।
बॉडी की कंडीशनिंग जो भी जग्राफी और वहां के खाने पीने रहने बोलने उन सब से होती है। जो ब्रेन की कंडीशनिंग है वहां जो
आपका कल्चर है उन सब से होता होगा होता है।
लेकिन जो सेंस ऑफ मी है जो अवेयरनेस है जो आप अवेयर हो किसी चीज से किसी कंडीशनिंग से पैदा नहीं होता।
जो सेल्फ कॉनशियसनेस है वो किसी पढ़ाई लिखाई से पैदा नहीं होता।
किसी भी इंफॉर्मेशन से नहीं पैदा होता। किसी शब्द से नहीं पैदा होता।
कि आप कोई लैंग्वेज यूज कर रहे हैं।
देखने से ऐसा लग सकता है कि सोचो अगर मैं लैंग्वेज यूज़ ना करूं
मतलब थॉट का यूज़ ना करूं तो कैसे मैं किसी चीज से अवेयर होऊंगा?
वो सुपरफिशियल चीज है। बहुत ऊपरी चीज है।
किसी भी इंफॉर्मेशन के एब्सेंस में भी
सेंस ऑफ मी हो सकता है बना रहता है
क्योंकि जो सेंस ऑफ मी है वो एक्चुअली
एक बायोलॉजिकल प्रोसेस से पैदा होता है जो कि स्ट्रेंथन
हो सकता है कंडीशनिंग से या इंफॉर्मेशन गैदरिंग से
लेकिन उसका जो रूट है वो ह्यूमन बॉडी में है।
ओवर द टाइम वो धीरे-धीरे स्ट्रेंथन होता जाता है। ऑफकोर्स इसका अलग प्रोसेस है कि कहते हैं आप इन गदर करते हो तो चीजें होती जाती है।
या अगर मान भी लिया जाए कि वो इंफॉर्मेशन की गैदरिंग है। सेंस ऑफ मी।
सो व्हाट? क्या कर सकते हैं उसका? क्यों?
क्योंकि बिना इंफॉर्मेशन के क्या करोगे आप? या कोई भी क्या करेगा?
कैसे आप बातचीत करोगे? कैसे मोबाइल यूज़ करोगे?
कैसे एक जगह दूसरी जगह ट्रेवल करोगे आप?
बिना किसी इंफॉर्मेशन के, किसी थॉट के, किसी लैंग्वेज के।
तो अगर किसी को लगता भी है कि हां देखो ये इंफॉर्मेशन मैंने गैदर करी है। फिर इससे थॉट पैदा होता है तो जो थॉट है उसी से
सेंस ऑफ मी पैदा होता है। मान लो ये चीजें उसे लगती भी है तो सो व्हाट?
वो तो इनेशन आप हटा नहीं सकते। हटा के आप सर्वाइव नहीं कर सकते।
अगर आपको ऐसा लगता है जबकि ऐसा है नहीं वो किसी भी इंफॉर्मेशन और इन चीजों से नहीं है।
कोई असली अवेयरनेस नहीं है।
एक ही अवेयरनेस है। सेल्फ अवेयरनेस तो आप अवेयर हो।
ऐसा कभी नहीं हो सकता कि आप किसी अपने सेल्फ अवेयरनेस से जो छोटा
अवेयरनेस है जो ह्यूमन फील्ड है उससे निकलकर आप किसी वास्ट बहुत बड़े
अवेयरनेस में चले जाएंगे जिसको हम लोग इक्विलिब्रियम कहते हैं।
वो एक्सपीरियंसलेसनेस है।
उसमें कोई अवेयरनेस नहीं है। कोई कॉन्शियसनेस नहीं है। वहां वहां मतलब फिर से वही ऐसा लगता है वहां
कहीं और कहीं और नहीं है।
यही यही जहां बैठे हो आप
जब वो ह्यूमन फील्ड ब्रेक होती है तो उसके बाद जो रह जाता है
केवल और केवल सिंपल लाइफ जैसे जो हो रहा है वही है
उसमें ना तो अवेयरनेस है ना तो अवेयरनेस नहीं है
एक्शन चल रहा है उसमें प्योर एक्शन
प्योर एक्शन मतलब जिसका कोई पास्ट नहीं है।
प्योर एक्शन मतलब जिसका कोई फ्यूचर नहीं है।
जिसका ना कोई पास्ट है, ना कोई फ्यूचर है। उसका कोई प्रेजेंट भी नहीं है।
केवल और केवल वो प्योर एक्शन है वहां।
वही रह जाता है। जो कुछ भी आप कर रहे हो, खाना खा रहे हो, डांस कर रहे हो, कहीं कुछ आंदोलन हो रहा है, आंदोलन में जा
रहे हो, कहीं अन्याय से लड़ रहे हो, कहीं अपने घर में बहस कर रहे हो।
कहीं अपने पार्टनर को आप कुछ समझा रहे हो, कहीं ऐसे मीटिंग में बैठे हो।
यह सब के सब प्योर अवेयरनेस है। प्योर शब्द यूज़ किया
जा रहा है तो फिर से वो प्योर मतलब शुद्ध शुद्ध मतलब फिर से वो आध्यात्मिक धार्मिक और उसमें चला जाएगा वो।
लेकिन वही है कभी-कभी वो कोई वर्ड उसमें एप्रोप्रियट वर्ड नहीं मिलता।
यह प्योर शब्द जो यूज़ हो रहा है किसी रिलीजियस और उस टर्म में नहीं [नाक से की जाने वाली आवाज़] यूज़ हो रहा है। उसमें कोई
प्योरिटी हो जैसे बिल्कुल सेक्रेट और समथिंग नहीं प्योर अवेयर सॉरी प्योर एक्शन जो है वो
किसी भी पास्ट से प्रभावित ना हो। कोई उसका रिजल्ट ना आने वाला हो।
वही प्योर एक्शन है वही रह जाता है।
क्यों? क्योंकि वही है पहले से ही वही है। पक्शन आपके लाइफ में पहले से ही वहां पैदा हो रहा है।
लेकिन जो ह्यूमन फील्ड है जो सेंस ऑफ मी है उसी को जो प्योर एक्शन है उसी को आके ओन
कर लेती है। जो ओनरशिप है वही उसमें इम्योरिटी है और कोई इम्योरिटी नहीं है।
फिर से इंप्योरिटी जो है डिफरेंट कॉन्टेक्स्ट में डिफरेंट कनोटेशन में यूज़ होती है
कि आपने कुछ गलत कर दिया या आप अनैतिक हो या आप कोई ऐसा काम कर रहे हो जो
एक्सेप्टेबल नहीं सोसाइटी में समथिंग समथिंग उस बात नहीं हो रही है।
किसी भी एक्शन में जो ओनरशिप पैदा होती है, अपने आप पैदा होती है। नेचुरल
वही इंप्योरिटी है।
इसी स्टे से लग सकता है कि वो नेगेटिव है।
अभी एक चीज को प्योर कहा गया तो दूसरे में इम्योर सब पैदा हो रहा है। लेकिन वो नेगेटिव नहीं है।
केवल डिस्क्रिप्शन समझना जरूरी है।
नहीं तो प्योर और इंप्योर में फिर से वही पॉजिटिव और नेगेटिव पैदा हो जाएगा।
जब सेल्फ अवेयरनेस नहीं रहती, सेल्फ कॉनशियसनेस नहीं रहता तो केवल और केवल प्योर एक्शन रहता है।
यहां जो हम आप बैठे हैं, बातें कर रहे हैं, यह प्योर एक्शन है।
प्योर एक्शन की जो हिंदी है वह शुद्ध कर्म या नहीं किया जा सकता है।
यहां प्योर मतलब वही संपूर्ण एक्शन है।
संपूर्ण मतलब जिसमें कुछ जोड़ने की जरूरत ना हो। कुछ भी ऐड करने की जरूरत ना हो।
जो भी यहां हो रहा है, जो भी हम लोग यहां डिस्कस कर रहे हैं, बात
कर रहे हैं, इसमें कुछ भी कुछ भी एक तिनका भी कुछ ऐड करने की जरूरत नहीं है।
जितने भी संपूर्ण एक्शन है
वह अपने आप में परफेक्ट है, संपूर्ण है। उसमें कुछ ऐड करने की जरूरत नहीं है।
एक एक्शन होता है।
उसमें फिर हो सकता है कोई भाव पैदा हो जाए। सेंस ऑफ मी पैदा हो जाए कि इसके बाद यह पैदा होना चाहिए।
वह भी पैदा हो सकता है क्योंकि ब्रेन है। ब्रेन जानता है कि इसके बाद यह होता है।
फिर उसी में सेल्फ कॉन्शियसनेस आती है।
और वह कहती है कि हां ऐसा ही होना चाहिए।
और वही उसको अधूरा कर देता है। इंप्योर कर देता है। इंप्योर मतलब वही अधूरा। इंप्योर मतलब अशुद्ध नहीं।
तो पहले से ही जितने भी एक्शन हो रहे हैं। एक्शन शब्द भी ऐसा लगता है कि एक्शन है तो कोई एक्टर है।
इसीलिए जो उससे भी बेटर वर्ड है वह इवेंट होता है कि घटना घट रही है।
घटना को अक्सर हम यूज़ नहीं करते। कोई इवेंट करने वाला मतलब इवेंटर है या कोई और एक्शन से
एक्टर होता है। इवन अभी पार्ट में मैंने बोलते समय जहांजहां एक्शन यूज़ किया बेटर वही है कि एक इवेंट पैदा होती है। एक्शन
पैदा नहीं होता। एक्शन में अपने आप लगता है कि कोई पर्सन है और समथिंग जो एक्ट कर रहा है या
नेचर में भी आप कहोगे देखो एक्शन हो रहा है कुछ एक्ट हो रहा है समथिंग तो कोई एक्टर हो जाए नहीं इवेंट्स हो रही है
उन इवेंट्स में एक्टर पैदा हो जाता है जो सेल्फ
अवेयरनेस है वही एक्टर है वही एक्ट करने
वाला है। जो सेल्फ कॉन्शियसनेस है वही एक्टर है
और वो इलूजरी है पूर्णतः
100% वहां कोई एक्टर नहीं।
कोई एक्ट करने वाला नहीं।
केवल इवेंट्स है जो कि
संपूर्ण इवेंट है। संपूर्ण घटना है। हम जिसको अभी वही प्योर एक्शन मैं कह रहा था।
वो संपूर्ण घटना है। वो ऐसी घटना जिससे कुछ होना नहीं है। ऐसी घटना जिसको कहीं पहुंचना नहीं है।
ऐसी घटना जिसमें कोई भी किसी भी प्रकार की कोई भी डिजायर नहीं है।
क्योंकि उससे कुछ बनना नहीं है। कुछ होना नहीं है।
तो जो संपूर्णता है इक्विलिब्रियम है उसे कुछ बनना नहीं है। इसलिए जो भी घटना उसमें पैदा हो रही है अपने आप वो संपूर्ण है।
परफेक्ट
और
ठीक है आप बैठ सकते हो या प्रश्न पूछ सकते
में हेलो सर आवाज आ रही है
सर अभी आप वही बता रहे थे तो उसी से ही रिलेटेड है तो
हम आपने डिस्क्रिप्शन दिया है कि फील्ड नहीं होती है और जब मैं अपनी तरफ से देखता
हूं कि ठीक है हम तो अपनी फील्ड के बारे में जानते हैं लेकिन जब उधर फील्ड नहीं है और यह इंसान बिल्कुल हमारी तरह बिहेव कर
रहा है। हमारी तरह ही जीवन जी रहा है। बात भी मैं मैं बोल के करता है।
कभी अपना थर्ड पर्सन का इस्तेमाल नहीं करता है। तो कभी-कभी हमें लगता है कि के
शायद एक्टिंग ही चल रही होगी या क्या कभी आपको ऐसा लगता है कि कभी ऐसी सिचुएशन फंस गई आपके साथ कि आपको मेंटल लेवल पर याद हो
कि ये सिचुएशन मैं जब फील्ड होती थी तो मैं ज्यादा बेटर तरीके से हैंडल करता था लेकिन अब मैं फंस गया हूं।
ठीक है? वो देखो जो लाइफ है वो नॉर्मल ढंग से वैसे ही चलती रहती है। ठीक है? और थर्ड
पर्सन यूज किया जा सकता है। लेकिन वो एक मुझे बनावटी चीज लगती है कि अननेसेसरी आप वो यूज़ ना करो कि मुझे पानी चाहिए। है ना?
तो वो ब्रेन है ब्रेन उसी तरह आपने जो सेंटेंसेस बना रखे हैं हिंदी हो इंग्लिश
हो और जिसमें है ना कि एक सब्जेक्ट है जो जो एक कहने वाला है और एक जो जिसके बारे में चीज कही जा रही है उसी से सारी
लैंग्वेज बनी है राइट कि मुझे पानी चाहिए एक मैं हूं एक पानी है फिर उसका एक्शन है ना तो वो चीज भी आप ब्रेन से प्रैक्टिस
करके हटा सकते हो थर्ड पर्सन उस बात कर सकते हो लेकिन उससे कोई उसका कोई अर्थ नहीं है। वो एक बनावटी पन
या उस तरह दिखता है। है ना? तो जो ब्रेन की चीजें हैं वो ऐसे चलती रहती है तो आप
वैसे बात करते हो मैं और उनसे लेकिन दूसरी बात जो आपने कही हां ठीक है
वो एक्चुअली किसी सिचुएशन में ऑफकोर्स जो
मैं होता है वो रियली अच्छी तरीके से डील कर पाता है। क्यों? क्योंकि उसको पता है।
है ना कि जो अगला पर्सन है, वो उसी तरह उसका भी बिहेवियर है जैसा मेरा
है। क्योंकि मैं जानता हूं कि ग्रीड कैसे काम करती है।
है ना? लालच कैसे काम करती है? तो जब आप हो सकता है बिजनेस करने जा रहे हो या कुछ करने जा रहे हो तो जब सेंस ऑफ़ मी रहता है
तो वो ज्यादा अच्छे तरीके से आप डील कर पाओगे।
कुछ ऐसी सिचुएशन हो सकती है क्योंकि पता तो यहां भी रहता है। ऐसा मुझे नहीं मतलब ऐसा नहीं है कि मुझे नहीं पता जेलसी क्या
है? ग्रीड क्या है और ये है ना लेकिन उसकी जब वही है कि रियलिटी ड्रॉप हो जाती है तो
बहुत जगह जहां रियली आप ऐसी चीजों से एंगर है, ग्रीड है
या जो भी है डील बेटर वे में आप कर पाते थे वो तो थोड़ा सा थोड़ा सा डिस्टर्ब हो
सकता है क्योंकि आसपास के लोग क्योंकि एक देखो पूरी सोसाइटी में जितने भी रिलेशनशिप है ना सब में वही
मैं एक दूसरे से डील कर रहा है। सिंपल कि मुझे क्या मिलेगा उस इंसान से वो जरूरी नहीं कि
ऐसा सोचे लेकिन वो डीप रूटेड वही है। आप एक फैमिली में भी रहते हो बचपन से अपने
फादर के साथ रहते हो तब भी वो पूरा का पूरा जो रिलेशनशिप है उसी पे बना हुआ है।
ठीक है? जो कि कंडीशनल है।
कोई ऐसा रिलेशनशिप नहीं है। चाहे आपका आपकी सोसाइटी से हो, नेशन से हो या किसी
पर्सन से हो जो अनकंडीशनल हो। उसमें एक कंडीशन है। कंडीशन वही सेंस ऑफ मी से ही
पैदा होती है। कि रियली मुझे उससे क्या मिलेगा और समथिंग लाइक दैट।
तो यह बात बिल्कुल सही है। जब थोड़ा सा सेंस ऑफ मी है तो आप अभी जहां भी रहते हो जो भी करते हो बेटर ढंग से आप जी रहे हो।
इसीलिए जो फील्ड है जब डाइलट होती है या कुछ होती है तो वो डिस्टरबेंस क्रिएट कर सकती है।
ठीक है? बट बट देयर इज वर्क एट द एंड कोई डिस्टरबेंस नहीं है। एट द एंड
वो एट द एंड जो एक मूवी थी ना जिसमें वो ऑल इज वेल करता था। है ना वो एट द एंड ऑल
इज वेल
ओके क्वेश्चन है इनरो
का कि सर क्या सीकिंग एनर्जी सिर्फ चेन ऑफ थॉट्स है नहीं
सीकिंग एनर्जी चैन ऑफ थॉट नहीं है।
जो सीकिंग एनर्जी है वो चेन ऑफ थॉट से अलग है। वो चेन ऑफ थॉट को
और एक्सपेंड करती है। चेन ऑफ थॉट का यूज करती है। चैन ऑफ थॉट को और लंबा चैन बनाती
है। जो मिनिमम बेसिक थॉट चाहिए उसको और चर्न करती है।
तो जो सीकिंग एनर्जी है वो थिंकिंग से नहीं होती कि किसी ने
ज्यादा किसी के ब्रेन में थॉट है तो ज्यादा बड़ा सीकर है। जिसके ब्रेन में कम थॉट है और थॉट ऑफ कोर्स जितनी ज्यादा आप
इंफॉर्मेशन या जानकारी आपके ब्रेन में जाएगी उतनी ही ज्यादा थॉट ज्यादा पैदा होने के चांसेस है
और ऐसे होता भी है। अगर किसी को पता ही नहीं है लेट्स से कि कोई कंट्री है
लेट्स से ब्राजील या अभी वर्ल्ड कप फीफा चल रहा है जिनको पता ही नहीं है तो उससे रिलेटेड थॉट आएंगे ही नहीं।
बहुत मिनिमम बेसिक चीज वह करता है। कमाता है, खाता है, रहता है, छोटे सोसाइटी में रहता है। अपना और चीजें तो उसके ब्रेन में
कम थॉट आएंगे। लेकिन कम थॉट आने का मतलब यह नहीं है कि उसके अंदर सीकिंग का सेंस नहीं है।
एक्चुअली जो थॉट है उसका सीकिंग या सीकिंग एनर्जी से कोई लेना देना नहीं है।
वह जो सीकिंग है वो थॉट के रूप में प्रेजेंट होती है। इसलिए ऐसा लगता है।
जैसे आप जब सोचोगे तो आप सोचोगे कि यार कोई थॉट अगर ना पैदा हो तो सीकिंग कहां है?
इसलिए आपको लगता है कि थॉट ही प्रॉब्लम है। थॉट कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं जानता
हूं पास्ट में ऐसा और भी बुक्स जहां मैंने पढ़ी थी या कुछ लोगों जिनको सुना था वो
थॉट्स और थॉट पर ज्यादा वो जोर देते थे लेकिन वो
थॉट का यूज़ करके ही कहा जा रहा है कि थॉट प्रॉब्लम है तो इसका मतलब जो कह रहा है वो
भी प्रॉब्लम में रह गया और बिना थॉट का प्रयोग करे कैसे कोई कुछ कहेगा
और उसमें में एक चीज मैं जोड़ देता हूं जो आपने पूछा था।
एक बहुत अजीब चीज है कि जरूरी नहीं कि ऐसे सिमिलर मैसेज जो शेयर
कर रहे हो या जिनके साथ ऐसा अपेरेंटली कुछ हुआ हो तो वो
रियली उस चीज को बहुत ही क्लेरिटी से कह पा रहे हैं।
बिल्कुल जरूरी नहीं है।
क्योंकि उस चीज को कहने के लिए जिस चीज का यूज़ हो रहा है ब्रेन वह कंडीशनिंग से पैदा होता है।
आपके आसपास के जो माहौल है, कल्चर है, उससे पैदा होता है।
तो ऐसे ही जो लोग ऐसे सोसाइटी में ऐसे स्पिरिचुअल
माहौल में रहे होंगे जहां थॉट, थिंकर और ये सब चीजों का ज्यादा प्रयोग हुआ है तो इसलिए वो यूज़ कर रहे थे। उसमें वो कुछ कर नहीं सकते।
और ऐसे पास्ट में अगर किसी ने कुछ और चीजों का प्रयोग किया है तो वो कुछ कर नहीं सकते क्योंकि उनहीं शब्दों का उनहीं
चीजों का आप यूज़ करोगे जो उस समय काल में उस उस सेंचुरी में उन चीजों का यूज़ होता है।
तो जरूरी नहीं है कि वह बहुत ही क्लेरिटी दे।
उसी सेंस में मैं कहता हूं कि जितनी पास्ट की चीजें हैं लेट्स से 1000 ईयर ओल्ड कोई अगर चीज है तो वो एक्चुअली
आपसे और दूर है। क्योंकि उनके शब्दों में और प्रॉब्लम आ चुकी है।
जो भी शब्द यूज़ होते हैं उसके जितना भी ज्यादा उसके करीब आप रहते हो जितना नया टर्म होता
है उतना ही ज्यादा बेटर तरीके से आप उनको समझ सकते हो।
सर कभी कोई ऐसी कोई सिचुएशन आई है जो आपको याद हो
कि पहले मैं इस सिचुएशन में ज्यादा बेटर डील करता था लेकिन अब मैं थोड़ा समस्या में फंस गया हूं। मतलब कि थोड़ी देर के लिए आपको समस्या लगती होगी।
तो ऐसी क्या सिचुएशन होती है इन जनरल नहीं वो मेन जो मुझे लगता है वो
कंपिटिटिवनेस है कंपटीशन की जो भावना है तो वो जैसी सोसाइटी बनी है या जैसा वो
उसमें है आप जितने ज्यादा आप कंपिटिटिव रहते हो उतने ज्यादा जो भी रिसोर्सेज हैं चांसेस होते हैं कि उस वो आपके पास आए जाएगा।
लेकिन एक्चुअली जो सेंस ऑफ मी है वही कंपटीशन एक सर्टेन [गला साफ़ करने की आवाज़] लेवल के बाद ज्यादा पैदा करता है।
तो वो एक मेन जो मैं देख सकता हूं कि जो
किसी से वही प्रतियोगिता करना या उसे पॉजिटिव टर्म में प्रतिस्पर्धा कहते हैं। करना वह
लगभग आपकी बिल्कुल गायब हो जाती है और जो कि
एक वही है वही कि जो रूल बना है उस रूल के अगेंस्ट हो रहे हो ना राइट जो सोसाइटी में रूल है
या आप ऑफिस जाते हो कहीं तो वहां तो कंपटीशन है राइट किसी का प्रमोशन होना है
या एक लिमिटेड अमाउंट ऑफ मनी है जो कि डिस्ट्रीब्यूट होगा जितने एम्प्लई है तो
वहां जो कंपटीशन ज्यादा करेगा वही तो आगे बढ़ेगा ऐसे ही है और केवल ऑफिस का ही नहीं
आप कहीं भी ले लो आप अगर गेम खेलने जाते हो या कहीं और कुछ करना चाहते हो तो वो
चीज वो एनर्जी आपकी बहुत डाउन हो सकती है तो आपके लिए तो कोई प्रॉब्लम नहीं है आपके आसपास लोगों के लिए प्रॉब्लम हो सकती
है कि और कंपटीशन जो है वो अपने आप वहां पैदा
होता है। ऐसा नहीं है कि वो बिल्कुल शून्य हो जाता है। मतलब जीरो हो जाता है। खत्म हो जाता है। ऐसा नहीं है। वो बेसिक कॉमटीशन हमेशा बना रहता है। क्यों?
क्योंकि किसी चीज में लेट्स से आप अच्छे हो किसी स्पोर्ट्स में या लेट से आप बैडमिंटन अच्छा खेलते हो। तो वहां जब आप
खेलने जाओगे तो कुछ चीजों में जो अभी मैं पूर्ण एक्शन की बात कर रहा था बिल्कुल उन चीजों
में बिल्कुल आपकी जो ब्रेन और बॉडी अच्छी हो जाती है।
क्यों? क्योंकि पूरी तरह आप जो कर रहे हो वही वो पैदा हो रहा है।
उसमें बहुत ज्यादा वो है नहीं कि आप हार जाओगे।
जैसे बैडमिंटन आप खेल रहे हो तो जो एक प्रेशर बिल्ड अप होता था वो थोड़ा सा कम
तो कुछ चीजों में वो आप ऐसा भी कह सकते हो कि बेटर हो जाता है लेकिन एक पूरी की पूरी
होल जर्नी जो है वो सोसाइटी में फिट
नहीं हो सकती मतलब होगी एक लिमिटेड वे में
सर जो तो हां तो अब इसमें एक जो प्रॉब्लम है प्रॉब्लम क्या आती है? प्रॉब्लम यह आती है कि
आप जब लेस कंपिटिटिव होते हो वैसे भी नॉट की सेंस ऑफ मी मेल्ट हो गया है तब वैसे भी तो जो आपके आसपास का सिस्टम है वो आपको
पुश करता है राइट कि यू कैन डू मोर यू कैन डू मोर करते जाओ चाहे आपके फैमिली मेंबर
हो चाहे आपके ऑफिस में हो या कहीं बिजनेस कर रहे हो आपका क्लाइंट है कुछ भी हो हर जगह यही है राइट कि मोर एंड मोर एंड मोर।
तो अब सोचो आप एक ऐसे सिस्टम में बैठे हो ज चारो तरफ से कोई ना कोई पुश कर रहा है।
आपका कोई पार्टनर है वो पुश कर रहा है कि नहीं नहीं नहीं नेक्स्ट पे क्योंकि पूरी ह्यूमन लाइफ ही नेक्स्ट पे जाना है।
कहीं नेक्स्ट किसी भी चाहे वो प्रमोशन हो चाहे फ्लैट हो आपका चाहे कुछ और हो पूरा का पूरा जो
मूवमेंट है लाइफ की वो नेक्स्ट पे जाना है तो उसमें आप अकेले नेक्स्ट नहीं जा रहे हो पूरा का पूरा जो सिस्टम है वो आपको वहां
थ्रस्ट दे रहा है अब सोचो आप कहीं जाना नहीं चाहते और आसपास का पूरा सिस्टम आपको
थ्रस्ट दे रहा है ऐसे फोर्स उसमें तो उससे क्या होगा उससे फ्रिक्शन पैदा होगी।
जो फ्रिक्शन पैदा होती है वही एक संघर्ष रहता है।
लेकिन वो संघर्ष कोई वही है क्योंकि कोई प्रॉब्लम नहीं, कोई टेंशन नहीं, कोई कुछ है नहीं तो वो कोई ऐसा कुछ होता नहीं है।
उसमें जो इंडिविजुअल है जैसे कि आप मेरी बात करोगे तो उसमें ज्यादातर मामले में होता है कट
क्योंकि वही सबसे सिंपल होता है। लेट से कोई आपका फ्रेंड है जो कि आपको किसी चीज के लिए बार-बार प्रेस कर रहा है और समथिंग कि यह करना है। आपने एक दो बार मना किया।
नेक्स्ट टाइम आप जस्ट कट कि भाई ऐसे ही है। पहले क्या है? पहले आप नेगोशिएट करते थे थोड़ा सा। राइट
कि क्योंकि वहां वही गिव एंड टेक बना रहता है। अब जो है आप कह सकते हो कि अब जो है
वही वो प्योर रिलेशनशिप है कि जो होना है किसी के लिए करना है तो करना है। नहीं
करना है तो नहीं करना है। उसमें कोई बनावटी वो चीज नहीं आएगी कि इससे देखो कुछ फ्यूचर में मिलेगा और समथिंग लाइक दैट। तो
वो जो फ्रिक्शन है वह चलता रहता है। वह कभी नहीं खत्म होगा क्योंकि एक ही तरीके से खत्म हो सकता है जब आप यह सब छोड़ छाड़
के चले जाओ हिमालय में या आप मिनिमम बिल्कुल जाके कहीं आश्रम खोल लो कहीं बैठो
आपको ना टैक्स देना है ना कोई आंदोलन करना है ना अपने फैमिली के साथ रहना है कुछ नहीं करना आपको
केवल बैठ के लोगों को ज्ञान देना है और उससे जो पैसा मिले और बैठ के खाना है क्यों क्योंकि आपने अपना संबंध ही तोड़
दिया। सोसाइटी से, नेशन से, अपने घर वालों से जब आप संबंध तोड़ते चले जाओगे तो आपकी
वो चीजें कम होती जाएंगी। संघर्ष अदर अब लेट से आप कभी मेट्रो में चलते
नहीं। तो मेट्रो से जो संघर्ष पैदा हो सकता है कैसे पैदा होगा?
फ्लाइट में आप कभी चलते ही नहीं। आप कहीं जाके ऐसे रहते हैं तो फ्लाइट में जाने का जो पूरा संघर्ष पैदा होता है कैसे पैदा
होगा तो यहां कभी भी यह जो प्रोसेस चल रहा है संघर्ष पैदा होने का यह नहीं कहा जाता
कि यह कभी भी खत्म होगा ये केवल रिवील होगा कि वो वास्तविक संघर्ष नहीं है उसमें
कोई वास्तविकता नहीं उस संघर्ष में कि आप मॉर्निंग में 4:00 बजे उठ के कोई फ्लाइट है अपना बैग पैक कर रहे हो वहां जा रहे हो
फिर आंखों में आपके नींद है फिर वहां जाते हो पूरा का पूरा एक ऐसा लगता है ना स्ट्रगल चल रहा है फिर वहां से आप दूसरे
सिटी में जाते हो वो वो वास्तविक नहीं है पूरा पूरा तो वो पूरा
स्ट्रगल जो है आपके पूरे मेंटल और ब्रेन के उसमें साइकोलॉजिकल उसमें धस जाता है
तो वो जो पूरी प्रोसेस चल रही है एक के बाद एक वो कभी नहीं खत्म होगी संघर्ष चलता
रहेगा केवल जो संघर्ष करने वाला है वह
एपोरेट हो जाएगा बिल्कुल उड़ जाएगा हम कुछ कह रहे थे आप
हां सर वो आप कंपटीशन के बारे में बता रहे थे तो मैंने कल ही एक वीडियो देखा कि दो बच्चे थे शायद 10 साल के उनका कंपटीशन चल
रहा था फाइट का तो हारने वाला थोड़ा मायूस हो गया बच्चा और जीतने वाला खुश था। तो जीतने वाले ने थोड़ी देर बाद क्या किया?
हारने वाले को अपने कंधे पर चढ़ा के फिर वो घूमने लगा। तो हारने वाला भी थोड़ा खुश
हो गया। तो उससे मतलब मैसेज जा रहा था कि कंपटीशन सिर्फ जो है दुख नहीं है, ईर्ष्या नहीं है, क्रोध नहीं है। तो कहीं ना कहीं
देखते हैं कि ये बच्चे कुछ ना कुछ अपनी एज में मैसेज दे देते हैं। लेकिन हम जब बड़े हो जाते हैं तो उसी चीजों से भर जाते हैं।
भाई क्रोध, ईर्ष्या जबकि काफी फ्लेक्सिबल हो सकता है कंपटीशन भी।
बिल्कुल। देखो ऐसा ही है। ठीक है? वो जब बच्चे होते हैं उनका ब्रेन बहुत मैच्योर नहीं होता। तो बहुत चीजें शेयर करते हैं।
लेकिन वो जैसेजैसे बड़े होते हैं तो वो चीज बहुत ही सॉलिड होती चली जाती है भाई कंपटीशन की भावना। क्यों? क्योंकि जहां आप
एग्जांपल दे रहे हो कि जिसने किसी को हरा दिया तो सोचो उसका अपर हैंड हो गया। उसने
उसे कंधे पर बैठा लिया। लेकिन क्या जितने हराने वाले हैं मतलब जीतने वाले लोग हैं सबका बिहेवियर ऐसा हो सकता है? नहीं हो
सकता। हो सकता है कि कोई और बच्चा हो या कोई जो मैच्योर माइंड हो, एडल्ट हो वो किसी को हराने के बाद बुली करे
तो उसका क्या करोगे? अभी कुछ दिन पहले वो न्यूज़ आई थी राइट जिसमें एक लड़की को इतना बुली किया गया 10 11 साल जो भी रही हो वो
किसी स्कूल से जंप कर गई ऊपर से तो वहां भी वो लगभग बच्चे ही थे वो
उसमें शायद कोई एडल्ट नहीं था वो जितने थे तो जो आप बता रहे हो वो एक पॉजिटिव
तो है ही ठीक है ऐसी कोशिश की जाती है लेकिन जो नेचर है उसमें सारी चीजें पैदा होती है जो लाइफ है जितनी अच्छी है उसी के
साथ साथ उतनी क्रूल भी है। है ना? तो वो आप नहीं अभी रिसेंटली और आया था वो बच्चे का जिसमें वो क्रोकोडाइल था मगरमच्छ राइट
बाराबंकी या कहां का केस है उसको वो मार के खा गया वो। तो ये चीजें जितनी भी
नेचर में हो रही है वो बातें घटित हो रही है। उसी क्रुलिटी के साथ और उसी करुणा के
साथ भी। तो दोनों चीजें वो होती है तो वो ठीक है वो आपके पूछने से लग रहा है
कि जो आपने एग्जांपल दिया कि काश ऐसा ही हो है ना क्योंकि वो अच्छी चीज है
कि जो जीत गया उसने भी किसी को कंधे पे उठा के कोई ले गया है ना लेकिन एक्चुअली
वही है वो रिसोर्स की लड़ाई है जहां रिसोर्स की लड़ाई है वहां हमेशा कंपटीशन है और जहां कंपटीशन है वहां
वही है संघर्ष है। कभी भी पूरी हिस्ट्री उठा के आप देखोगे कभी भी संघर्ष खत्म नहीं
हुआ है ना होगा। ठीक है? चलता रहेगा। जैसे अभी भी देखो बच्चे सब संघर्ष कर रहे हैं।
है ना? आंदोलन कर रहे हैं और सब वो कभी नहीं खत्म होगा। आज के 500 साल बाद हो, चाहे 5000 साल बाद हो, हर एक जनरेशन को
अपना संघर्ष करना है। सिंपल।
सर अभी जैसे आपने क्रुल्टी का बताया कि क्रुल्टी भी है। तो इसी तरीके का कोई
स्टेटमेंट कहीं मैंने सुना था। कोई बोल रहा था कि मतलब तुम जिस भगवान को ढूंढ रहे हो। तुमको सब कुछ दिखता क्यों नहीं है?
तुमको मतलब बुराइयां नहीं दिखती है, क्रुल्टी नहीं दिखती है। तो उसने ऐसा ही कुछ बोला
कि कि भगवान के पास एक चीज नहीं है जो इंसान के पास है। वो है इंसानियत। इसीलिए वो भगवान जो है छिपा छिपा फिरता है तुमसे।
ऐसा कुछ स्टेटमेंट दिया था।
हां ठीक है बिल्कुल हो सकता है वो वो पर्सन की अपनीप सिचुएशन होती है और वह
जिसकी लाइफ में जैसा घटित होता है वो बनते रहते हैं उसी तरह जो आस्तिक है वो नास्तिकता जैसा बिहेव करता है जो नास्तिक
है आस्तिक जगत करने लगता है तो ये चीज चलती रहती है अक्सर आपने देखा होगा जिनकी ऐ बढ़ने लगती है वो बूढ़े होने
लगते हैं तो ज्यादा धार्मिक हो जाते हैं ऐसा होता है जितनी कम एज है आपकी जितनी ज्यादा एनर्जी है जितना ज्यादा आप
क्वेश्चन पूछ सकते हो उतना ही ज्यादा आप क्वेश्चन पूछोगे चाहे डेमोक्रेसी हो चाहे
ईश्वर हो तो मुझे याद है इससे कि ऐसे स्पिरिचुअल टॉक जो भी सीकिंग से रिलेटेड
है बहुत पहले की बात है जब हम लोगों के वहां बोर में था और वहां जॉब लगी थी तो वहां कुछ ऐसे बात हो रही थी तो किसी कोई
एक फ्रेंड ने कहा कि यार तुम जैसी बातें कर रहे हो ये तो आफ्टर सृष्टि करनी चाहिए मतलब जो भी सोच है सीकिंग की है और समथिंग
अभी तो जो लाइफ है वो वो जीना चाहिए और समथिंग तो एक्चुअली वही है वो जो इंसान कह
रहा था तो उसने जो भी सुना था कि कैसे लाइफ चलती है और लास्ट में इफ यू आर लुकिंग फॉर समथिंग लाइक मोक्ष कैवल्य
समथिंग तो वो केवल जाके लास्ट में जब आप वो धर्म अर्थ कामों मोक्ष जो भी चीजें
पढ़ी होंगी और समथिंग है ना कि फोर फस होते हैं ब्रह्मचर्य गृहस्थ और वो जाके राइट वानप्रस्थ और एक क्या है सन्यास
उस हिसाब से बोल रहा था है ना कि ऐसे लेकिन वहां भी वही है कि एक्चुअली
जो तीनों चीजें हैं लेट से अगर उसको माना जाए
धर्म अर्थ काम और समथिंग वो उसका टाइम लाइन हो सकता है। लेकिन जो अंतिम चीज बता
रहे हैं अंतिम मोक्ष कोई ऐसी चीज नहीं है कि आप किसी लाइफ के ऐसे पड़ाव पर पहुंचोगे जहां फिर आप कोई
काम करोगे कोई मार्ग आप अपनाओगे और फिर जाके आप किसी मोक्ष या उसमें आपको प्राप्त होंगे।
और जिसके अंदर सीकिंग का सेंस है वह हमेशा चलता रहता है। आप चाहे पढ़ाई कर रहे हो
चाहे अर्निंग कर रहे हो चाहे जो भी कोई उसका फिक्स टाइम नहीं है।
तो क्या सर भीड़ का मेल्ट हो जाना नहीं बोला जाए कि एक तरह से इंसानियत भी चली जाती है।
नहीं इंसानियत क्या है वो आपको बताना पड़ेगा क्योंकि इंसान जो करे वही तो इंसानियत है
तो इंसान करप्शन कर रहा है तो वो इंसानियत है या नहीं है क्योंकि वो इंसान से पैदा हो रहा है
तो इसका मतलब अगर आप कहोगे कि जो करप्शन है नहीं नहीं वो इंसानियत तो नहीं है तो इसका मतलब आप यह कहना चाहते हो कि जो
इंसान है वो वो ऐसा काम करे जो इंसानों के भलाई के लिए हो। राइट? वो इंसानियत है। तो
आप फिर से एक तरफ एक पॉजिटिव उसमें जा रहे हैं कि वो इंसानियत हो। एक नेशन दूसरे नेशन से
जब लड़ता है तो वहां क्या इंसानियत है? जब इंसान मरते हैं तो
वहां जो सिपाही लड़ रहा है वो तो अपनी फैमिली अपने देश के लिए लड़ रहा है।
वो क्या इंसानियत का काम कर रहा है या नहीं कर रहा है।
और दूसरी तरफ जो दूसरा लड़ रहा है वो भी तो अपनी कंट्री के लिए लड़ रहा है।
वो क्या इंसानियत का काम कर रहा है? नहीं कर रहा है। [गला साफ़ करने की आवाज़] जितनी कंट्रीज है, सोसाइटी है वो अपने को
सेव करना चाहती है। सेफ्टी उनके लिए सबसे पपस है। तो सेफ्टी के लिए जो कुछ भी वो
वायलेंस कर रही है वो इंसानियत है या नहीं है? कैसे देखोगे कि इंसानियत क्या है और कैसे?
ये एक टर्म है इंसानियत या ह्यूमैनिटी की
समथिंग। लेकिन एक्चुअली जब आप नेचर में जाओगे देखोगे ह्यूमन सोसाइटी में तो बहुत
कॉम्प्लेक्स है। आप ऐसा नहीं कह सकते कि इंसानियत
की क्या डेफिनेशन है और समथिंग आप डिफाइन एक पॉजिटिव तरीके से कर दोगे। कैसा काम जिसमें सबका भला हो वही इंसानियत है। राइट?
लेकिन जब आप उसे करने जाओगे देखोगे तो आपकी जो डेफिनेशन है बिल्कुल ब्रेक हो जाएगी।
ऐसा कोई काम ही नहीं है जिससे क्योंकि अगर होता तो थाउजेंड्स ऑफ ईयर से आप देख ही रहे हैं क्या हो रहा है इंसानियत का। इतनी
वॉर हुई है। इतने लोग मरे हैं। इतने लोग मरे हैं कि आप गिन भी नहीं सकते।
तो जो इंसानियत है जो आप यहां पूछ रहे हो कि क्या यहां इंसानियत खत्म हो जाती है? नहीं
यहां और वो ब्लज़म हो जाती है। खिल जाती है।
क्यों? क्योंकि जब किसी चीज से ओनरशिप आपकी खत्म हो जाती है तो जो है वही हो रहा है
और वो ना तो इंसानियत है और ना ही इंसानियत नहीं है। जो है वही है। इंसानियत इंसानों के लिए है।
और इंसानियत क्या है? वो आपको डिफाइन करना पड़ेगा, देखना पड़ेगा। क्योंकि यहां से
कोई ऐसी चीज नहीं दिखाई देती जो केवल पॉजिटिव हो। ऐसी कोई चीज दिखाई नहीं देती जो नेगेटिव हो। सब कुछ सब कुछ पैदा हो रहा
है। संपूर्णता में कोई ऐसी चीज नहीं है जो नहीं पैदा हो रही है। पूरा जो स्पेक्ट्रम
है करुणा से ले सबसे ज्यादा क्रुलिटी तक हर चीज नेचर में पैदा हो रही है। महान से
महान बलिदान पैदा हो रहा है। क्या आप उसे देख के आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे कि क्या
कोई ऐसा इंसान भी हो सकता है या कोई ऐसी मां हो सकती है लेकिन है पूरी हिस्ट्री
में भी ऐसे लोग हैं और दूसरी तरफ जो क्रुलिटी है उसकी भी एक्सट्रीम आपको मिलती
तो पूरा का पूरा स्पेक्ट्रम है एक्चुअली आप उसको पॉजिटिव बनाने की कोशिश करोगे इंसानियत को तो वो एक तरफ देखना है
नेचर को और आपको पूरे स्पेक्ट्रम को देखना पड़ेगा।
जो इंसान करे वही इंसानियत है।
सर जैसे अभी आप कोई ना कोई काम करते हैं।
अगर किसी जगह पर कोई और काम जैसे कि सैनिक होते हैं जो आतंकवादियों से बॉर्डर पर रक्षा करते हैं और उनको मारते हैं।
तो अगर आप उस जगह होते और आपको भी वही काम मिलता कि ठीक है देखते
ही उसको जो है हिट कर देना है खत्म करना है और यह सवाल मैं इसलिए भी पूछ रहा हूं
क्योंकि कभी आपने एक वीडियो में कहा था कि लोग कहते हैं कि वननेस है हम सब एक हैं।
लेकिन आपने कहा था कि नहीं वननेस नहीं है बस केवल हम अलग नहीं है। तो क्या वह अलग नहीं है? उसका भाव आ जाएगा आपके सामने या
फिर सीधे हिट कर दिया जाएगा आपके द्वारा या फिर आप काम छोड़ देंगे। देखो पता नहीं ये काल्पनिक क्वेश्चन है।
ठीक है? कुछ भी वहां पैदा हो सकता है। मैं नहीं कह सकता कि मैं वहां क्या करूंगा क्या नहीं छोडूंगा। एक्चुअली वो आपके कररेक्टर से ज्यादातर पैदा होता है कि
आपका जो कररेक्टर है वह उसी तरह चलता रहता है। एक ब्रेन और बॉडी जो कर सकती है वही
करती है। तो मोस्ट ऑफ द केसेस में वहां वो इंडिविजुअल पे डिपेंड करता है कि अगर आप
एक सैनिक हो और वहां आपको लड़ना है तो हो सकता है आप लड़ो। हो सकता है आप छोड़ दो।
ज्यादा चांसेस यही रहते हैं कि आप सहजता की तरफ जाओगे। इसलिए नहीं छोड़ दोगे
कि आपको किसी को मारना पड़ रहा है। लेकिन किसी को मारना एक अनकंफर्टेबल चीज है। इस चीज को समझो।
यह कोई महानता या उससे नहीं पैदा होगा कि उसको नहीं मारना है। अगर कोई सैनिक है तो
वो कंफर्टेबिलिटी से पैदा होगा कि ऐसा इंसान एक ऐसा काम करेगा जो बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल हो।
तो अगर उसके पास कोई चारा नहीं है तो वहां जो पैदा होगा वही पैदा हो। हो सकता है उसको मारना हो तो उसको मारेगा वो।
लेकिन ज्यादा चांसेस यही है कि वो एक कठिन प्रक्रिया है।
युद्ध उससे वो इंसान एक सरलतम जीवन की तरफ जाएगा। क्यों? क्योंकि जैसा मैंने पहले भी
बोला है कि एक्चुअली वो आप बहुत ही सिंपल उसमें आ जाते हैं। तो चांसेस यही है कि आप
एक सिंपल लाइफ की तरफ जाओगे। और सिंपल लाइफ की तरफ जाने का मतलब कि उस चीज को जो कठिन है क्योंकि युद्ध कठिन है उसको आप
छोड़ दोगे तो चांसेस यही है उन्हें कुछ भी हो सकता है
सर हमने इस फील्ड में स्पिरिचुअलिटी के फील्ड में बहुत सारी मैकुलस चीजें सुनी है।
ऐसा होता है ऐसा होता है। बुद्ध ऐसा करते हैं।
तो आपको सुनते सुनुनते थोड़ा सा लगने लगा है कि यह आदमी कुछ मैकुलस दिखाता नहीं है।
ना कोई मरकुलस बातें कर रहा है। बस वही नॉर्मल बातें कर रहा है। कुछ तो मिले मैकुलस कि पीछे की कुछ कंडीशनिंग से मैच तो हो।
ये बार-बार आता है।
हां, ठीक है। इस चीज को मैं समझता हूं कि जैसेजैसे जो भी ब्रेन ने सुन रखा है, समझ
रखा है वो वही चीज ढूंढता है। एक्चुअली वो कंफर्मेशन ढूंढता है। तो जैसे आपने नाम
लिया है ना बुद्ध का या और किसी का और तो वो एक्चुअली ज्यादातर उनके बारे में या
किसी बारे में जो कही जाती है वो केवल और केवल उनके जो फॉलोअर्स होते हैं उनको बड़ा और महान बनाने के लिए कहता है जिसमें कोई चमत्कार या कुछ ऐसी चीजें होती हैं।
लेकिन कोई कोई चमत्कार नहीं है। यही चमत्कार है।
क्या तुम्हारा वहां बैठ के क्वेश्चन पूछना वो दिखाई नहीं देता किसी को कि चमत्कार हमेशा आपकी आंखों के सामने है।
सुबह उठ के जब आप बालकनी में अपने फूल देखते हो उसमें खिले हुए। जैसे सूरज निकलता है देखो फूल गुलाब कैसे खिल जाता
है या जो भी आपके बालकनी में हो या ना हो या कहीं गार्डन में वही चमत्कार है।
वो दिखता नहीं इंसान को।
क्यों? क्योंकि वो बिल्कुल जैसे मंडे लाइफ होती है जिसे मैं कहता हूं वही बासी हो जाता है।
स्टेल हो जाता है।
तो वो कुछ और ढूंढना चाहता है जिसको आप कह रहे हो कि एक चमत्कारिक चीज
तो जितने भी लोगों को पास्ट में आपने सुना है कि वो चमत्कार क्या है कि टच कर दिया तो उनकी बीमारियां सही हो गई
है या कोई एनर्जी है आपने ट्रांसफर कर दी या समथिंग यह सब की सब उस दौर के अंधविश्वास से पैदा हुए हैं।
[गला साफ़ करने की आवाज़]
क्यों? क्योंकि वो संभव नहीं है। वो संभव होता तो आपको ये सब हॉस्पिटल और जितना भी आप साइंस की चीजें देख रहे हैं वो सब इसकी जरूरत ना पड़ती।
वो केवल और केवल इवन पुरानी बात छोड़ दो। आज के टाइम पर भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो चमत्कार दिखाते
हैं और समथिंग। क्यों? क्योंकि सोसाइटी का एक सेक्शन ऐसा है जो ऐसी चीजों में बिलीव करता है।
क्योंकि वो बिलीव करता है तो डिमांड है। जहां डिमांड है वहां सप्लाई है।
तो इसलिए वो चल रहा है। कोई भी कहीं भी किसी भी प्रकार का चमत्कार नहीं है।
अगर किसी ने कहीं भी कुछ भी चमत्कार किया है तो उसने केवल और केवल एक ट्रिक या जिसे नजरबंद कहते हैं या
[गला साफ़ करने की आवाज़] मैजिक कहते हैं उसका यूज़ किया है।
और कुछ चीजों में कुछ चीजों में दुरुपयोग किया है।
जैसे ऐसी बहुत सारी आध्यात्मिक धाराओं में मिलता है जहां उन्हें कुछ केमिकल एलिमेंट
उन लोगों के पास थे जिसका यूज वो करते थे किसी और चीज के लिए क्यों क्योंकि वो
टहलते थे जगह जगह जाते थे तो उन्हें कोई तत्व एलिमेंट मिलना आसान था
जिससे वो कुछ और चीजें कर पाते थे जैसे आग का जलाना या कुछ और कर देना। लेकिन उसकी
केमिस्ट्री समझने की जगह उन्होंने क्या किया?
उन्होंने उसका दुरुपयोग किया। उसको चमत्कार समझा और लोगों को चमत्कार दिखाया और उससे अंधविश्वास पैदा होगा।
उसकी केमिस्ट्री को अगर वो समझते तो शायद पास्ट में उनके पास जो भी रहा हो ऐसी बहुत
सारी आपने सुना होगा जो बाबाओं में और बहुत सारे लोगों में जो कि वो अपने पास
रखते थे और बहुत चीजें करते थे वो उन्होंने उसका उपयोग उसको वैज्ञानिक ढंग
से सोचने के लिए नहीं किया। किसी और चीज के लिए किया। इसलिए अंधविश्वास बना रह गया। आज का जो साइंस है अब उसे
ब्रेका डाउन कर रहा है और बता रहा है देखो कि इसका साइंटिफिक रीजन है। यह क्यों हो रहा है। है ना? मुझे याद है बचपन में कोई
एक ऐसे ही वो बाबा जो आते थे उन्होंने ऐसे
ही किसी उस चीज से ऐसे उस पानी मारा और उसमें आग लग गई।
क्यों? क्योंकि उसमें वही कुछ केमिकल्स है सोडियम या कुछ पहले से उन्होंने उसमें रखा हुआ था जो उसके पास आने से आग लग जाती है
धुआ निकलने लगता है समथिंग तो जिनको नहीं पता उनके लिए वही चमत्कार है जिसको पता है वो मुस्कुरा रहा है कि
देखो बाबा कैसे चमत्कार दिखा रहा है कोई किसी प्रकार का चमत्कार नहीं है
अगर किसी के नाम पर आपने सुना है तो केवल आपने एक कहानी सुनी है और अगर आप अपनी आंखों से देख रहे हैं तो आप उसे देख नहीं पा रहे हैं।
कोई चमत्कार नहीं है। किसी भी प्रकार का यही चमत्कार है। आपके आसपास जो हो रहा है
जो पैदा हो रहा है जो आप सांस ले रहे हो यही चमत्कार है। लेकिन आपको नहीं दिखाई दे रहा है।
इसीलिए कुछ और ढूंढने जाता है इंसान कि अब तो कुछ चमत्कार होगा। का कुछ चमत्कार होगा।
सर आपने पहले के कई वीडियो में बोला है कि हम जो जीवन जीते हैं वो कहीं ना कहीं
अनुभव इकट्ठे कर रहे हैं। और अनुभव जो है वह इल्लुजन है।
लेकिन जब आप कहते हैं हमको यह ऐसा लगता है कि यह फीड मेल्ट होगी
तो मतलब कुछ होगा तभी तो मेल्ट होगी। मतलब कुछ होगा तभी रेवोलेशन होगा तभी खुलासा
होगा। तो हम अभी वहीं पर ही अटके हुए हैं कि कुछ होगा तब ऐसा होगा।
एक्सक्टली। तो वो एक होप है और जो होप वो जो इंसान है वही होप है। ऐसा
नहीं हो सकता कि सेंस ऑफ मी बना रहे और होप खत्म हो जाए या होप बनी रहे वो खत्म हो जाए। वो दोनों एक साथ चलते हैं। दोनों
एक है। तो जो आप कह रहे हो वो वही से होप पैदा हो रही है। उसमें कोई
बुराई नहीं है। ऐसा होता है। जो आप कह रहे हो कि कुछ तो होगा।
हां वो वास्तविकता में नहीं होगा। उसमें कोई वास्तविकता नहीं होगी। जो कुछ भी होगा
वो क्या होगा? यही जो हो रहा है यही होगा। केवल उसका रूप बदल
जाएगा। अपेरेंटली जैसे यहां क्या हो रहा है? यहां बातचीत हो
रही है। यही सेम चीज सेम चीज नेक्स्ट जब मीटिंग खत्म हो जाएगी आप कुछ
और कर रहे होगे किसी से लेट से फोन पर बात कर रहे हो वही सेम चीज अब दूसरे रूप में प्रकट हो रही है
अपेरेंटली छ रूप में तो ऐसे अगर कोई घटना घटनी होगी तो बिल्कुल यहां कहा जा सकता है कोई घटना
नहीं घटेगी कोई वो है भी ऐसे ही लेकिन मैं समझता हूं जो आप पूछ रहे हो
तो जो भी घटना घटेगी वह यही है जो घटना के रूप में प्रकट होगी।
सर जब आप कई बार ये सेंटेंस बोलते हैं ये यही है जो उस तरह प्रकट होगा। ये यही है जो आगे जाके तुमको लगेगा। सर कभी कभी लगता
है आप इशारा कहीं कर रहे हैं। कुछ छुपा हुआ है हमारी आंखों के आगे। लेकिन समझ नहीं आ रहा है
कि जब भी आप बोलते हैं कि यही है जो इस तरह प्रकट होगा बिल्कुल क्यों क्योंकि यही आप ढूंढ रहे हो
जो हो रहा है वही आप ढूंढ रहे हो जो किसी भी सिचुएशन में आप भीड़ में चल रहे हो
ऑफिस में बैठे हो पानी पी रहे हो यहां बैठे हो कुछ और कर रहे हो हमेशा जो हो रहा है वही आप ढूंढ रहे हो तो आप कहोगे सोचो
आप भीड़ में फसे हो वो तो नहीं ढूंढ रहे हो क्योंकि वहां इतना रश है कि भागना चाहते हो तो व से निकल के जब भागते हो आप
तो वही ढूंढ रहे हो आप किसी सिचुएशन से जब भागते हो आप तो वही
ढूंढ रहे हो आप कोई गरीब है गरीबी हटाना चाहता है तो वही वही ढूंढ रहा हो हटाना उस गरीबी को हटाना
कोई अन्याय के प्रति [गला साफ़ करने की आवाज़] लड़ रहा है तो वही ढूंढ रहा है तो जो भी हो रहा है हमेशा
वही आप ढूंढ रहे हो और कहीं और नहीं है वो यही है यही बिल्कुल राइट नाउ ऐसे ही जस्ट
बिल्कुल बाउंडलेस फ्रीडम ढूंढ रहे हो आप
और बाउंडलेस फ्रीडम कोई मेंटल अंडरस्टैंडिंग नहीं है कि जो कहीं जाके आपको ऐसे फ्यूचर में मिलेगी ओके ओके अब
मैं समझ गया जो घटना घट रही है वही बाउंडलेस फ्रीडम है जैसे प्रकट हो रही है
और वही आप ढूंढ रहे हो मतलब यही आप ढूंढ रहे हो यही वही कहीं
जाने की जरूरत नहीं है दिस इज ऑल देयर इज
यही है केवल यही नथिंग एल्स कुछ नहीं कहीं जाने की जरूरत नहीं है कुछ पाने की
जरूरत नहीं कुछ खोने की जरूरत नहीं कुछ कुछ कहने की जरूरत नहीं कुछ सुनने की जरूरत नहीं कुछ नहीं जस्ट जो कुछ भी हो
रहा है वही आप ढूंढ रहे होंगे
आई थिंक एक घंटे से ऊपर हो गए।
आज के लिए इनफ है। आई थिंक थैंक यू। थैंक यू एवरीवन।