0:00
किसी भी शब्द का रूट मीनिंग क्या है? यह जानने से बहुत ज्यादा फायदा नहीं होता।
0:07
क्योंकि पुराने टाइम पर वह किस वजह से यूज़ हुआ था? किसने उसका इजात किया था। यह
0:14
भाषा भी बता सकते हैं। लेकिन महत्वपूर्ण यह होता है कि आज वह शब्द किन अर्थों में यूज़ होता है।
0:22
तो इसलिए जब आप कहते हैं कि आप जो मैसेज देते हैं उसमें जो संपूर्णता शब्द यूज़ करते हैं वह क्या परमात्मा है?
0:33
तो वह परमात्मा नहीं है। क्योंकि हम जानते हैं कि परमात्मा किन अर्थों में यूज़ होता है।
0:42
आपका परमात्मा तो बहुत दयालु है। लेकिन क्या संपूर्णता जो मैं यूज़ करता हूं, संपूर्णता दयालु है?
0:54
नहीं। कैसे दयालु हो सकती है संपूर्णता?
0:59
आपका छोटा सा बच्चा जो कि तीन-चार साल का है देखने में इतना सुंदर और प्यारा लग रहा है। लेकिन जब एक
1:09
जानवर भूखा होगा तो आपके सामने ही उसे फाड़ कर खा जाएगा।
1:15
वह क्रूरता जो आप प्रकृति में देखते हैं। क्या आप यह कह सकते हैं कि आपका परमात्मा ही कर रहा है उसे?
1:27
तब आप नहीं कह पाएंगे। आपका परमात्मा तो आपकी प्रार्थनाओं को सुनता है।
1:36
वह तो जितने भी मानव हैं उनकी केयर करता है।
1:43
केयरटेकर है वो। जब मानव नहीं थे तो परमात्मा क्या करता था?
1:53
जब एक समय धरती पर केवल डायनासोर थे तो जो परमात्मा है क्या? डायनासोर की केयर करता था। जब परमात्मा जो है मनुष्यों की ही केयर क्यों करेगा वो?
2:05
जो छोटे-छोटे छोटे-छोटे नाली में कीड़े होते हैं उनकी केयर भी तो करते होंगे।
2:12
आपके परमात्मा या जो आप पूछ रहे हैं कि पुराने समय पे हो सकता है जो गॉड है, खुदा है, परमात्मा है,
2:23
संपूर्णता के लिए ही यूज़ हुआ होगा। हां हो सकता है हुआ हो लेकिन वह महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि अब वह करप्ट
2:32
हो गया है और जहां तक मुझे जानकारी है इसके लिए वह नहीं हुआ होगा वो एक
2:40
बौद्धिक चीज है और जब भी कोई कहेगा कि कोई परमात्मा है तो
2:49
उसका उसको गुण बताना पड़ेगा क्योंकि ऐसी चीज जिसका कोई गुण ना हो वो तो वो कैसे उस चीज को समझोगे?
2:59
तो जब मैं कहता हूं कि केवल संपूर्णता है तो संपूर्णता का कोई गुण नहीं है
3:07
और दुनिया भर के जितने गुण है पूरे सृष्टि के उसमें वो गुण है।
3:15
यह विरोधाभासी बात है। वो कुछ नहीं है जो सब कुछ की तरह प्रकट हो
3:22
रहा है। लेकिन आपका परमात्मा तो ऐसा नहीं है कि कुछ ना हो।
3:29
अब अगर कोई कहे कि नहीं जो आप संपूर्णता जैसे आप यूज कर रहे हैं वही उसके ही गुण लगभग परमात्मा के भी हैं। तो हां उसको जो
3:38
मानना है वो मान सकता है। लेकिन संपूर्णता केवल एक शब्द है। किस चीज के लिए? सब कुछ के लिए। इस संसार में जो
3:48
गंदी से गंदी चीज हो रही जिसको आप मानते हैं वह भी संपूर्णता है। और जो अच्छी से अच्छी महान से महान चीज हो रही है वह भी
3:56
संपूर्णता है। जो बहुत क्रूरतम घटना घट रही है इस सृष्टि
4:02
में जैसे वॉर युद्ध चल रहा है वह भी संपूर्णता है
4:08
और जो बहुत अच्छी से अच्छी घटना घट रही हो जैसे कि कोई करुणा की घटना घट रही हो वो
4:15
भी संपूर्णता है लेकिन आपका परमात्मा तो एक तरफा है।
4:22
अगर आप में साहस हो तो आप परमात्मा को उसी तरह बना दो जैसे यहां कहा जा रहा है।
4:31
तो आपका परमात्मा छिन्न-भिन्न हो जाएगा। अगर उस परमात्मा के अंदर कोई भी गुण है तो
4:39
संपूर्णता है जो परमात्मा की तरह प्रकट हो रही है। अदर वाइज कोई परमात्मा नहीं है।
4:48
आप जब आरती करने जाते हैं तो उस परमात्मा का गुणगान करते हैं।
4:55
और आप कहते हैं कि दीन बंध दुख हर्ता तुम ठाकुर मेरे।
5:03
लेकिन जब संपूर्णता की आरती लिखी जाएगी तो उसमें तो यह भी लाइन आएगी कि
5:09
दीन बंधु की जगह आएगा दीन क्रूर दुख दाता
5:16
तुम ठाकुर मेरे तो क्या आपके अंदर यह साहस है या किसी के अंदर यह साहस है कि जब सुबह
5:24
सुबह आरती करने जाए तो वह दीन बंधु दुख हर्ता की साथ साथ इसको भी गाए कि दीन
5:32
क्रूर दुख दाता हे कैंसर दाता
5:39
लेकिन आप नहीं कह सकते क्योंकि आपके अंदर कोई साहस नहीं है। किसी के अंदर कोई साहस नहीं है।
5:48
आपके अंदर जब तक यह साहस पैदा नहीं होता। किसी के अंदर यह साहस पैदा नहीं होता तो हां उसको हो सकता है परमात्मा तो जरूर मिल
5:56
जाए। लेकिन जो संपूर्णता की बात कही जाती है वह कभी उसे समझ में नहीं आएगा
6:03
क्योंकि परमात्मा जो है एक कांसेप्ट है जो कि ह्यूमन माइंड से उसका जन्म हुआ है
6:13
इसीलिए तो जब आप किसी से पूछते हैं परमात्मा के बारे में तो वह बताएगा आपको परमात्मा के बारे में
6:20
तो उससे आप पूछना कि आपको कैसे पता यह तो वह बताएगा कि उसने कहां-कहां पढ़ाई की
6:28
है। किस-किस धर्म ग्रंथों में पढ़ा है या कैसे उसने किसी को सुना है इसलिए बता रहा है।
6:35
और अगर उसने किसी को नहीं इंकार कर देता है कि नहीं वो अपने मन से बता रहा है तब
6:41
भी उसका वहां मन है। वहां ब्रेन है जिसको वो क्लेम कर रहा है कि वो उसका ब्रेन उसका
6:49
मन है जिसका यूज़ करके वह बता रहा है। तो परमात्मा के बारे में कोई भी चीज कहीं
6:58
भी जो भी लिखी हुई है वह ह्यूमन माइंड से प्रकट हुई है।
7:07
और ह्यूमन माइंड से जो कुछ भी निकला है वह एक बंधन है।
7:14
इसलिए नहीं कि ह्यूमन माइंड से जैसे ब्रिज बन रहा है तो वह ब्रिज एक बंधन है। उसमें
7:20
यह एहसास होना कि आप ब्रिज बना रहे हैं। या यह आपका ब्रेन है। उससे जो अटैचमेंट
7:30
है, उससे जो जुड़ाव है, उससे जो वो चिपकना है, घटनाओं से,
7:36
उसकी बात हो रही है। यहां जैसे-जैसे समय बीतता है, आपके जितने भी यह
7:46
शब्द हैं, यह बोझिल होते चले जाते हैं। संपूर्णता शब्द से ही लगता है कि
7:54
यह जो सब कुछ है उसी के लिए एक शब्द बनाया गया है और क्या है और कुछ नहीं है
8:01
लेकिन आपके परमात्मा शब्द से तो नहीं लगता ये उसका संधि विच्छेद भी आप करोगे
8:09
तो परम प्लस आत्मा होती है तो कोई और परमात्मा है तो एक आप है
8:16
जो आप मानते हैं जैसे आत्मचिंतन आत्म साक्षात्कार आत्म बोध
8:23
आत्म खुद स्वयं के लिए यूज़ होता है। क्योंकि वहां आत्म है तो इसलिए वह
8:30
परमात्मा पैदा हो जाता है। दूसरा पैदा हो जाता है। जैसे कि आपने सुना होगा वो जब मैं था तब
8:38
हरि नहीं। जो हरि है वही परमात्मा है। अब हरि है मैं ना। तो सोचो कौन यह बात कह सकता है?
8:50
वही जिसके अंदर अभी फील्ड रह गई हो। तो जो पहली बात कही जा रही है कि जब मैं था तब
8:57
हरी नहीं। यह बिल्कुल सही बात है। जब तक आपके अंदर मैं का भाव है तब तक आप
9:04
कह सकते हैं कि हरी नहीं है। लेकिन जो दूसरी लाइन है वो कभी कोई कह ही नहीं
9:10
सकता। कि अब हरि है मैं ना। अब आप कैसे कह सकते हो? जब आप हो नहीं तो वहां कैसे आप कह रहे हो ये?
9:20
तो यह केवल एक बात है। एक दोहा है या जो भी कह लो एक साहित्यिक ढंग
9:29
से कही गई बात है। और कुछ नहीं है। और इसीलिए आप वो पूछ रहे हो कि क्या वो जो
9:38
संपूर्णता है कि वही परमात्मा है या कभी पास्ट में क्या उसी शब्द को यूज किया गया है?
9:48
नहीं। बिल्कुल नहीं क्योंकि दोनों के अर्थ बिल्कुल अलग-अलग हैं।
9:56
आपने सुना होगा कि कैसे लोग जितने आध्यात्मिक गुरु हैं वह आपको बताते रहते हैं कि जब आप पूर्णतः
10:04
समर्पण कर देते हैं तो जो परमात्मा है वह टेकओवर कर लेता है।
10:14
फिर आपको कुछ चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके जीवन को खुद देखेगा बताओ क्या क्या
10:21
मूर्खता की बात है यह परमात्मा कोई केयरटेकर है हां होगा आपका
10:29
परमात्मा होगा तभी तो आप ऐसा बता रहे हैं कि आप सरेंडर कर दो
10:36
क्यों नहीं सरेंडर किया आपने क्यों नहीं समर्पण किया पिछले 5 साल से 10 साल से 20 साल से
10:45
फिर भी आपकी आंखें नहीं खुल रही फिर कोई आएगा और बताएगा कि आपके अंदर तो श्रद्धा नहीं थी।
10:54
जब पूर्णतः आप आस्थावान होते हैं तभी वहां समर्पण होता है। अच्छा जी जो बता रहा है क्या उसने कर दिया समर्पण?
11:05
जो समर्पण का भाव है जब तक आपके अंदर वो लूप घूमता जा रहा है कि आप समर्पण करोगे।
11:13
आपके हाथ में है। आपके अंदर श्रद्धा नहीं है। तब तक वह एक लूप घूमता रहेगा एक लट्टू की तरह कि आपको समर्पण करना है और कोई है
11:23
जिसके सामने आपको समर्पण करना है। कोई नहीं है वहां। कोई परमात्मा नहीं है।
11:29
जिसके आगे आपको समर्पण करना हो। केवल वहां समर्पण का एक्शन है।
11:38
पूरा वो लूप घूमता जा रहा है। आप चाहे भक्ति में जाकर समर्पण करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हो, चाहे साधना करके दिन
11:46
रात मेहनत कर रहे हो कि आपको समर्पण करना है। आप लूप में ऐसे फंसे रहेंगे।
11:53
और जितने आपके आध्यात्मिक गुरु हैं, टीचर हैं, वह आपको ऐसे बोल के फंसाते रहेंगे कि आप समर्पण कर दो, तो परमात्मा टेक केयर कर
12:01
लेगा। कोई परमात्मा होगा तब तो टेक केयर करेगा।
12:10
या उसने किया है आज तक। आपको अपनी सोसाइटी में दिखाई नहीं देता। कि परमात्मा क्या कर रहा है?
12:21
था अगर आप कहते हो कि परमात्मा जो है वह युद्ध भी है।
12:29
परमात्मा जो है वह जितनी भी गरीबी है वह है। परमात्मा जो है वही लोगों को
12:39
बीमारियां दे रहा है। लोगों को दुख दे रहा है। वही परमात्मा है जो छोटे-छोटे बच्चों को बहुत ही कम उम्र में बड़ी से बड़ी
12:49
बीमारियां देता है और उनके मां-बाप से उनके बच्चों को छीन लेता है हां तो ठीक है लेकिन आप यह कह
12:58
नहीं सकते क्योंकि आप डरे हुए हो एक डरा हुआ इंसान एक डरी हुई सोसाइटी
13:06
बनाता है और एक डरी हुई सोसाइटी कभी भी जो वास्तविकता
13:13
घटित हो रही है नेचर में उसे नहीं देख सकती। क्यों नहीं देख सकती? क्योंकि उसके अंदर डर है।
13:22
क्यों नहीं देख सकती? क्योंकि उसके अंदर लालच है। तो इसका मतलब यह नहीं है कि अब आप अपने उस
13:29
डर की बात नहीं हो रही है कि जहां आपके सर्वाइवल खतरे में पड़ जाए कि अब आप तो डरते नहीं। फिर रात में निकल पड़े 12:00
13:37
बजे या सामने शेर आ गया और फिर आप डर नहीं रहे हो। यहां उस डर की बात हो रही जो आपकी
13:45
धारणाएं हैं जो बिलीफ हैं जो सोसाइटी ने धर्म ने आपके दिमाग में वो चीजें डाल दी
13:54
है परमात्मा के नाम पर कि आप क्वेश्चन तक नहीं कर पा रहे हो।
14:00
सोचो जितने भी आपके धर्म हैं कोई भी हो इस धरती पर सब के सब आपको यह बताते हैं। जब
14:08
आप दुख में अपना जीवन व्यतीत कर रहे होते हैं तो बताते हैं कि कैसे जो परमात्मा है खुदा है
14:18
गॉड है वो आपकी आजमाइश कर रहा है
14:24
या जो उसको सबसे प्यारा होता है उसी को वह दुख में डालता है
14:31
और आप इस बात को मान लेते हो क्या करें मानो
14:38
क्योंकि उसे तो समझ में नहीं आता कि क्या हो रहा है यह? क्यों हो रहा है यह? उसके साथ ही क्यों हो रहा है यह? क्यों उसके घर में कोई इस तरह बीमार हो गया है?
14:51
क्यों उसका बिजनेस ठीक से नहीं चल रहा है?
14:55
क्यों एक ही जॉब में इतने साल से वह अटका पड़ा है और फिर उस जॉब की वजह से डिप्रेशन में जा रहा है वो।
15:02
क्यों वह शादी करने के बाद उसकी लाइफ और खराब हो गई है?
15:09
इस जीवन में जितने सुख हैं उतने ही उसे दुख ऐसे दिखाई देते हैं। जब दुख दिखाई देते हैं तो ऐसे ही परमात्मा और धार्मिक
15:17
चीजें आकर उसे सहारा देती हैं। संभल देती हैं कि चलो कुछ तो है।
15:25
कहीं तो कुछ पकड़ने के लिए है। तो उसको उस चीज को पकड़ लेता है।
15:34
और जैसे ही पकड़ता है क्योंकि नेचर में ऐसा होता है कि दुख बहुत लंबे समय तक नहीं चलता। सुख भी बहुत लंबे समय तक नहीं चलता।
15:42
तो आप जिस दुख से जूझ रहे हैं वह धीरे धीरे धीरे थोड़ा कम हो जाता है चार छ
15:48
महीने में और फिर आपको लगता है कि नहीं जो धर्म बता रहा है जो परमात्मा के बारे में
15:56
बात बताई जा रही हो सही है क्योंकि देखो कैसे मैं जगह-जगह परमात्मा की आराधना में
16:05
गया इस मंदिर से उस मंदिर उस तीर्थ से दूसरे तीर्थ और अब देखो मेरे घर की हालत
16:12
थोड़ी सही होने लगी है तो आपका विश्वास वहां बढ़ जाता है और कौन करे इतना प्रयोग कौन करे इतना
16:20
एक्सपेरिमेंट कि जो आप कर रहे हैं उसका कोई लॉजिकल
16:27
रीजनिंग भी है या नहीं है अगर कोई कहता है कि भाई पीपल में जाकर
16:35
आपको पीला धागा बांधना है तो आप जाते हैं आप बांध देते हैं। कोई कहता है कि जाके
16:42
कोई चीज किसी को रात में कहीं मंदिर पर कहीं कुछ चढ़ावा चढ़ाना है तो आप जाकर चढ़ा देते हैं क्योंकि आप तो कौन करेगा
16:50
ऐसा वही जो बहुत ज्यादा परेशान है और इसलिए जो आपकी परमात्मा की अवधारणा है
16:59
वह चलती रहती है कभी नहीं खत्म होगी वो
17:05
क्योंकि समाज में एक ऐसा अंधविश्वास जिसका बहुत ज्यादा ज्यादा नुकसान होता है बहुत जल्दी खत्म होती है। लेकिन एक ऐसा
17:14
अंधविश्वास जो बहुत ज्यादा नुकसानदायक ना हो या उसका जो
17:22
नुकसान हो बहुत प्रत्यक्ष ना हो तो वह समाज में बहुत दूर तक चलती है। सदियों तक
17:29
चलती है। तो जैसे अगर आप देखो कोई बलि प्रथा थी
17:37
क्योंकि उसका बहुत ही प्रत्यक्ष नुकसान दिख रहा है। दिख रहा है कि कैसे
17:45
नर बल दी जा रही है। इतिहास में ऐसा मिलता है। फिर पशु बल दी जा रही है।
17:52
या कोई और अंधविश्वास अगर आप ले लें
17:58
जैसे सती प्रथा थी वह बहुत कम होती थी। ऐसा नहीं है कि बहुत ज्यादा होती थी भारतीय समाज में लेकिन बहुत जघन्य थी।
18:08
बहुत हीनस क्राइम था। इसलिए ऐसी प्रथाएं बहुत जल्दी खत्म होंगी
18:14
या कम होंगी। लेकिन ऐसी प्रथाएं, ऐसा अंधविश्वास
18:21
जो कभी तो काम करता है, कभी काम नहीं करता और
18:26
उससे कोई बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होता। तो वह समाज में बनी रहती है।
18:35
आपकी जो परमात्मा की अवधारणा है वह लगभग इसी तरीके से
18:41
क्योंकि वह कभी-कभी काम करती हुई दिखती है कि जिस परमात्मा को आप मानते हैं वो कई
18:49
बार आपके दुख के समय आपको मानसिक हेल्प मिलती है उससे
18:58
और उससे बहुत ज्यादा आपको नुकसान भी नहीं होता। सोचो आप अपने बिजनेस में खूब मेहनत भी कर
19:06
रहे हो और उस उसके बाद किसी परमात्मा में विश्वास भी कर रहे हैं।
19:12
जहां जाके आप कुछ ऐसा काम करते हैं जिसका बहुत लॉजिकल या तार्किक या रैशन थिंकिंग से कोई लेना
19:21
देना नहीं है। कोई धार्मिक कर्मकांड करते हैं तो क्या होता है आपके जीवन में? कोई बहुत
19:29
ज्यादा नुकसान थोड़ी हो जाता है। आपका बिजनेस चलता रहता है। नौकरी चलती रहती है। इसीलिए वह चीज भी जो पैरेलल चल रही है
19:38
अंधविश्वास और अतार्किक बात वो भी चलती रहती है। क्योंकि दूसरी तरफ तो आप मेहनत भी कर रहे हो।
19:47
अगर एक तरफ आप छोड़ दो केवल धार्मिक कर्मकांड और परमात्मा पर विश्वास कर लो तो आपको दिख जाएगा कि कोई परमात्मा नहीं है।
19:55
आपको दिख जाएगा कि कोई हेल्प करने वाला नहीं है। आपको दिख जाएगा कि आप जो कर रहे हैं अपने बिजनेस में मेहनत या नौकरी में
20:03
उसी से वो चीजें हो रही हैं। क्योंकि इस धरती पर बहुत सारी ऐसी सोसाइटीज और कंट्रीज हैं जहां बिल्कुल ऐसे
20:11
किसी भी धार्मिक कर्मकांड को नहीं करते और आपसे अच्छा जीवन जी रहे हैं वो और दूसरी कंट्री सोसाइटी से क्या बात करना
20:20
भारत में ऐसे बहुत सारे लोग मिल जाएंगे नास्तिक मिल जाएंगे घोर नास्तिक मिल जाएंगे
20:27
जो ऐसी किसी चीज को नहीं करते लेकिन आप उनका जीवन देखने जाएंगे तो बहुत ही बेहतर जीवन जिएंगे जी रहे हैं वह
20:38
तो इसलिए ऐसी चीजें जो आपने पूछा है कि क्या वही परमात्मा है वह समथिंग तो ये ये
20:45
चीजें कभी खत्म नहीं होंगी। जिस भी चीज से मानव को मनोवैज्ञानिक
20:52
सल मिलता है, सहारा मिलता है, वह चीज कभी खत्म नहीं होंगी।
21:00
क्योंकि वैसे भी जब आप परेशान होते हो तो अपने किसी फैमिली मेंबर से सहारा ढूंढते हो। उसी तरह आप किसी अलौकिक
21:08
चीज के पास चले गए। वहां भी वही मेंटल सहारा आपको मिल रहा है। लेकिन यहां जो मैसेज शेयर किया जाता है,
21:19
यह इसमें आपको कभी कोई मेंटल सहारा नहीं दिया जा रहा है। अगर आपके पास कोई मेंटल सहारा है, कोई
21:27
मानसिक सहारा है, तो वह छीन सकता है।
21:34
वह खत्म हो सकता है। जहां कभी भी इसीलिए किसी भी मैसेज में
21:41
मैंने किसी भी परमात्मा जैसे शब्द का कोई यूज़ नहीं किया क्योंकि मैं जानता हूं यह बहुत ही ज्यादा बोझिल बहुत ही ज्यादा
21:51
बासी शब्द हो चुका है। जिसको केवल एक ही पर्पस के लिए यूज किया जा सकता है। वह
21:57
उसलिए कि जिससे आपकी बात ज्यादा से ज्यादा लोग सुने। लेकिन उसमें फिर वही एक प्रॉब्लम आ जाती
22:04
है कि जब आप ऐसी चीजों का सहारा लेते हैं जिससे कि लोग आपकी बात ज्यादा से ज्यादा
22:11
सुने तो आप फिर उन्हें कोई शुद्धतम संदेश नहीं दे सकते।
22:18
यह उस तरह है जैसे कि आप धर्म का सहारा लें राजनीति के शिखर पर जाने के लिए और
22:26
इसलिए लें कि आपको लगता है कि जब आप किसी पावर में आ जाएंगे
22:33
तब आप धर्म धर्म की जो अंधापन है उसको आप मिटाएंगे तो आप कभी नहीं मिटा सकते
22:40
क्योंकि आप उसी का सहारा लेकर टॉप पर पहुंचे हैं। यह बिल्कुल उसी तरह है। अगर कोई सोचे कि
22:50
किसी सिस्टम में अगर वह सबसे बड़ा अधिकारी होता तो करप्शन हटा देता, मिटा देता। और सबसे बड़ा
22:58
अधिकारी बनने के लिए उसने क्या किया? उसने करप्शन किया। क्योंकि वह देख रहा है कि बिना करप्शन किए
23:06
उसे प्रमोशन नहीं मिल रही है। बिना चापलूसी किए उसे प्रमोशन नहीं मिल रही है।
23:13
और वह करप्शन और चापलूसी करके धीरे-धीरे टॉप पर पहुंचता है। जब टॉप पर पहुंचता है तो अब तो उसके मन में था कि जब टॉप पर
23:21
पहुंचेगा तो पूरे सिस्टम को सुधारेगा। लेकिन जैसे उस सिस्टम को सुधारने चलता है तो जिन्होंने उसको टॉप पर पहुंचाया है वही
23:30
उसको नीचे खींच लेंगे। क्यों? क्योंकि जिस वजह से पहुंचाया गया है उसको वह वजह नहीं छोड़ सकता।
23:39
इसी तरह आपके जितने आध्यात्मिक गुरु हुए हैं अगर वह ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं जिससे कि लोग उनको ज्यादा से ज्यादा
23:47
सुने तो फिर आप उन्हें शुद्धतम संदेश नहीं दे सकते। और इसीलिए उस अध्यात्म में एक
23:55
करप्शन पैदा हो जाता है। वह अपभ्रंश हो जाता है उस मैसेज में। इसीलिए आपके
24:02
ज्यादातर जितने भी गुरु हैं अगर उन्होंने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है जो कि पहले
24:09
भी इतिहास में प्रयोग होता आया है और जिसकी बहुत सारी मीनिंग है जो बहुत ही ज्यादा बोझिल है तो उन्होंने केवल इसीलिए
24:17
किया कि जिससे ज्यादा से ज्यादा उसको लोग सुने लेकिन उन्होंने एक भी भारी गलती कर दी
24:27
कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना मैसेज पहुंचाने के लिए जो अभी मैं उदाहरण दे रहा था। अब आप
24:37
उनको शुद्ध मैसेज नहीं बता सकते हैं। क्यों? क्योंकि अब तो आपने जितनी भी सारी
24:45
चीजें उन्हें बताई हैं, उन्हीं के विश्वासों को लेकर बताई है कि वह सुने।
24:52
आप परमात्मा जैसे शब्द का यूज किया। जबकि आप जानते थे कि वह गलत शब्द है।
25:00
और जब सुनने का हैबचुअल हो गया वह इंसान और फिर उसे
25:06
जाकर आप कहीं बताना चाहोगे कि नहीं वो मैंने तो ऐसे ही यूज़ कर लिया था एक्चुअली
25:13
वो जो चीज मैं बताना चाहता हूं वो परमात्मा जैसा भी नहीं है तो इंसान नहीं सुनेगा।
25:22
इसलिए आपने जो प्रश्न पूछा है उसका केवल एक सीधा सीधा आंसर है कि जो संपूर्णता है
25:28
वह परमात्मा नहीं है।